UP Election: सपा पर बरसे स्वामी- 2014 और 2019 कि तरह 22 में भी चकनाचूर होगा अखिलेश का सपना

संतकबीरनगर. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों का एक दूसरे नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी कड़ी में संतकबीरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा पिछले चुनाव की तरह 2022 में भी अखिलेश यादव का सपना चकनाचूर होगा। उन्होने कहा मायावती को थैली चाहिए, कार्यकर्ता पीछे भाग रहा है।

खलीलाबाद में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपने तो हसीन होते ही है, लेकिन सपना कभी सही नही होता है। 2014 और 2019 कि तरह अखिलेश जी का सपना 2022 में भी चकनाचूर होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सिर्फ कागजों में काम किया है, धरातल पर तो सिर्फ योगी जी ने काम करके दिखाया है।

Koo App
आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर के.जी.एम.यू. लखनऊ के फेज शताब्दी में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश भर से आये सम्मानित साथियों व कार्यकर्ताओं का रक्तदान जारी है, जिसमें रक्तदान कर चुके कार्यकर्ताओं को मा. प्रदेश अध्यक्ष, श्री स्वतंत्र देव सिंह जी एवं मा. मंत्री श्री बृजेश पाठक जी उपस्थित रहकर प्रमाण पत्र वितरण किया। Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) 2 Jan 2022

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बहन मायावती जी को सिर्फ झोली चाहिए और कार्यकर्ता भाग रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो रास्ते से भटक गई हैं, बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के मिशन और कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन के रास्ते से हटकर के थैली के पीछे भाग रही। यही कारण है कि कार्यकर्ता भी भाग रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा में अब हालात यह हो गई है कि उसमें सिर्फ दो ही चेहरे दिखाई पड़ रहे है एक मायावती और दूसरा सतीश चंद्र मिश्रा है।

Related Articles

Back to top button