UP Election: आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गरजेंगे अखिलेश, सपा विजय यात्रा का होगा आगाज, सपाईयों ने की है भव्य तैयारी

गाजीपुर. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर आएंगे। अखिलेश यादव आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विजय रथ यात्रा निकालेंगे। अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा पर सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाजीपुर से लखनऊ तक विजय रथ यात्रा निकालेंगे। एक्सप्रेस-वे पर कई जगहों पर स्वागत कार्यक्रम और सभा का आयोजन किया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर आएंगे। अखिलेश यादव आज सुबह 11.30 बजे गाजीपुर पहुंचेंगे। गाजीपुर के परखपुरा में अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे विजय रथ यात्रा पर सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाजीपुर से लखनऊ तक विजय रथ यात्रा निकालेंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर विजय रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर, आजमगढ़, मऊ में जनसंपर्क और सभाएं भी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारियां की है।

अखिलेश के विजय रथ पर सवार होंगे राजभर

यूपी चुनाव 2022 को लेकर सपा और सुभासपा के बीच हुए गठबंधन के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव के साथ विजय रथ यात्रा में शामिल हो सकते हैं। बता दें, इससे पहले सुभासपा की 27 अक्टूबर की मऊ रैली में दोनों नेता एक साथ दिखे थे।

Related Articles

Back to top button