
लखनऊ; यूपी सरकार ने नई बिजली दरों को लेकर बड़ा फैसला फैसला लिया है. नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मौजूदा बिजली दरों में कोई बढोत्तरी नहीं करने का निर्णय लिया है. बिजली दरों में फिलहाल कोई वृद्धि ना होने से लोगों से राहत मिलेगी.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 25, 2023
➡️उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी खबर
➡️यूपी में बिजली की नई दरें घोषित की गईं
➡️बिजली की मौजूदा दरों में कोई वृद्धि नहीं
➡️यूपी में बिजली की कीमत यथावत रहेगी
➡️नियामक आयोग का फैसला, नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम
➡️यूपी में बिजली की दरें यथावत रहेंगी
➡️बिजली दरों को लेकर… pic.twitter.com/3lyfJSnEzl
आप को बता दें वर्तमान में यूपी में ग्रामीण क्षेत्रों में पहले 100 यूनिट के लिए 3.35 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देना पड़ता हैं, वहीं, 100 से 150 यूनिट के लिए 3.85 रुपये प्रति यूनिट, 151 से 200 यूनिट के लिए 5 रुपये प्रति यूनिट, 300 से ऊपर यूनिट के लिए 5.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करना होता है.
वहीं, शहरी क्षेत्रों में 0 से 150 यूनिट के लिए 5.50 रुपये प्रति यूनिट, 150 से 300 यूनिट के लिए 5.50 रुपये प्रति यूनिट, 300 से अधिक यूनिट के लिए 6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होता है.









