
लखनऊ: विधानमंडल के मानसून सत्र का आज शुक्रवार को अंतिम दिन है। सत्र की कार्यवाई 11 बजे शुरू होगी। इस सत्र में आज सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। आज सदन में विधायी कार्यों के साथ सदन में विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामें के भी आसार हैं।
उत्तर प्रदेश में इस समय मानसून सत्र शुरू होने से सियासी पारा गरमा है। कल यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में का चौथा दिन महिला विधायकों के नाम रहा। पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में ऐसा सत्र हुआ जिसमें एक दिन सिर्फ महिलाओं को दिया गया। विधानमंडल के मानसून सत्र का आज शुक्रवार को पाँचवा और अंतिम दिन है। आज विधायी कार्यों के साथ आबकारी दिवस पर चर्चा होगी।
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। मानसून सत्र में आज के विधायी कार्यों के साथ विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के आसार हैं। विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा।