Up Nikay Chunav; 100 से अधिक फर्जी मतदाता गिरफ्तार होने से मचा हड़कंप, जेल भेजने की तैयारी !

जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

बुलन्दशहर; जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. मतदान करने से पहले आधार कार्ड को बायोमेट्रिक मशीन से चेक करने के बाद इस सभी फर्जी मतदाताओं को पकड़ा गया है. इन सभी फर्जी मतदाताओं की 17 निकायों से गिरफ्तारी हुई है.

इनके पास से फ़र्ज़ी आधार कार्ड समेत फ़र्ज़ी दस्तावेजों बरामद हुए हैं. इस सभी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने की फ़र्ज़ी वोटर्स के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया है कि हमने 100 से अधिक फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया है. इन सभी के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है. इन्हे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button