Up Nikay Chunav; दूसरे चरण के मतदान को लेकर बीजेपी ने बनाया डेडिकेटेड वॉर रूम, 2 लाख बूथों पर रहेगी सीधी नजर !

यूपी निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान 11 मई यानी कल होगा. अपनी चुनावी रणनीति धरातल पर लाने के लिए भाजपा यूपी इकाई ने प्रदेश मुख्यालय पर डेडिकेटेड वॉररूम बनाया है.

लखनऊ; यूपी निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान 11 मई यानी कल होगा. अपनी चुनावी रणनीति धरातल पर लाने के लिए भाजपा यूपी इकाई ने प्रदेश मुख्यालय पर डेडिकेटेड वॉररूम बनाया है. वाररूम के जरिए भारतीय जनता पार्टी वोटरों को बूथ तक पहुंचाने के लिए नजर रखेगी. वार रूम से दो लाख बूथों पर नजर रखी जाएगी.

आप को बता दें कि 11 मई को यूपी के 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 4 मई को संपन्न हो चुका है. पहले चरण में सबसे कम लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में मतदान हुआ था, यहां करीब 36 फीसदी मतदान हुआ था. कम मत प्रतिशत को देखते हुए भाजपा ने डेडिकेटेड वॉररूम बनाया है. ताकि मतदाताओं को पोलिंग स्टेशन पर मतदान के लिए लाया जा सके.

Related Articles

Back to top button