UP Nikay Chunav : शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन, बोली हमने अदा किया लोकतंत्र का फर्ज..

यूपी के महोबा में नगरी निकाय चुनाव में नई नवेली दुल्हन का विदा से पहले वोट करने का अनोखा अंदाज सामने आया है. नई नवेली दुल्हन सपना बारातियों के साथ मतदान स्थल पहुंच मेहदी भरे हाथों से मुहर लगाकर नगर की मजबूत सरकार बनाने को लेकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी है.

महोबा : यूपी के महोबा में नगरी निकाय चुनाव में नई नवेली दुल्हन का विदा से पहले वोट करने का अनोखा अंदाज सामने आया है. नई नवेली दुल्हन सपना बारातियों के साथ मतदान स्थल पहुंच मेहदी भरे हाथों से मुहर लगाकर नगर की मजबूत सरकार बनाने को लेकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी है.

महोबा में नगर निकाय चुनाव को लेकर नई नवेली दुल्हन में भी खासा उत्साह देखने को मिला है लोकतंत्र के महापर्व में अपनी नगर की मजबूत सरकार के लिए पहली बार मतदाता बनी सपना ने विदा से पहले वोट का अनोखा संकल्प लेकर सभी को हैरत में डाल दिया है. सैकड़ो बारातियों ओर परिजनों के साथ नई नवेली दुल्हन गाजे बाजे के साथ हाथों मे सुहाग की लगाकर मतदान करने जा पहुंची है. दुल्हन ने वोट के बाद सभी जागरूक नागरिकों से तहसील भवन स्थित भाग संख्या -3 में अपना अमूल्य मत देने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button