UP: CM योगी के आदेश पर कैबिनेट मंत्री सुन रहे जनता की समस्याएं, रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन पर कर रहे मंथन…

शामली जनपद में आज नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास नागरिक रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्यमत्री राकेश राठौड़ पहुंचे, जहां उन्होंने बनत नगर पंचायत, सदर तहसील और नगर पालिका का निरीक्षण किया। वही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिले के कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनी। जिसमे स्थानीय नेताओं ने अधिकारियों पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सभी मंत्री व केबिनेट मंत्री धरातल पर जाकर अपने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे हैं। वहीं जनता की भी समस्याओं को सुन रहे है। आज शामली जिले में नगर विकास शहरी समग्र विकास नागरिक रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री राकेश राठौर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले बनत के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से सदर तहसील के सभागार में मुलाकात की।

उसके बाद राज्य मंत्री राकेश राठौर ने शामली की नगर पालिका के सभाकक्ष में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ उनकी समस्याओं को जाना है। जिसमें उनके कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अधिकारियों पर पैसे लेकर काम करने और स्थानीय नेताओं की बात ना सुनने का आरोप लगा है। स्थानीय नेताओं का आरोप है कि अधिकारी उनकी बात नहीं मानते हैं। जिससे स्थानीय अन्य लोगों में सरकार के लोगों की छवि धूमिल होती है।

वहीं राज्य मंत्री राकेश राठौर ने बताया कि योगी और मोदी जी का लक्ष्य धरातल पर जहां है और आम जनमानस की समस्या को जानना है। हमारे कुछ स्थानीय कार्यकर्ता भी प्रताड़ित है सबके पॉइंट नोट किए जा रहे हैं। वही बिजली विभाग में भ्रस्टाचार का पता चला है। एक-एक लाख रूपए लेते है, भ्रस्टाचार पर तमाम अधिकारी या कोई भी हो सब नॉट किया जा रहा है। हमारी सरकार में विकास कार्य में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने जनपद में बीजेपी द्वारा तीनो सीट हराने के बारे में कहा कि उस बात पर भी मंथन किया जा रहा है। वही सरकार किसी की भी हो भ्रस्टाचार सहन नही होगा।

Related Articles

Back to top button