Trending

UP पुलिस में बंपर भर्ती! 24 हजार पुलिस , 4543 दरोगा की होगी तैनाती.. – जानिए कब और कैसे करें आवेदन

UP Police Recruitment 2025 शुरू होने जा रही है। पहले चरण में 4543 दरोगा और फिर 19220 सिपाही की भर्ती की जाएगी। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता और पूरी प्रक्रिया।

UP Police Recruitment 2025: अगर आप पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। उत्तर प्रदेश पुलिस में बहुत जल्द करीब 24 हजार पदों पर भर्ती होने जा रही है। इनमें सबसे पहले 4543 दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) की भर्ती की जाएगी। इसके बाद 19220 सिपाही और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। डीजीपी मुख्यालय ने ये प्रस्ताव भर्ती बोर्ड को भेज दिया है और अब जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

क्या है पूरी प्लानिंग?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड पहले फेज़ में उप निरीक्षक (दरोगा) के 4543 पदों के लिए भर्ती निकालेगा। इसके बाद दूसरे फेज़ में सिपाही और उसके समकक्ष करीब 19 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन (विज्ञापन) आएगा जिसमें यह साफ होगा कि कौन आवेदन कर सकता है, कैसे और कब आवेदन करना होगा, और परीक्षा कैसी होगी।

सरकार का फोकस: कानून व्यवस्था भी सुधरे, युवाओं को रोजगार भी मिले

सरकार चाहती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और मजबूत हो, और साथ ही बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिले। इसीलिए इतनी बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है।

क्या करें अब?

जो भी उम्मीदवार पुलिस में भर्ती के इच्छुक हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। जैसे ही नोटिफिकेशन आए, तुरंत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button