
यूपी में इस वक्त स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल मचा हुआ है…लोग लगातार स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे है…और उससे होने वाली परेशानियों के बारे में बता रहे हैं कि स्मार्ट मीटर में आखिर कितनी खामियां है…
कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए हैं…और हल्ला मचाते हुए कहने लगे हैं कि इस मीटर में बहुत खराबी है…मीटर से लोगों को नुकसान हो रहा है..बिल कुछ और ही ज्यादा बढ़ कर आ रहा है…और बिजली भी बार-बार जा रही है…
सोनभद्र में जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।किसान नौजवान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने पुराने मीटर लगाए जाने की मांग की।
वहीं हापुड़ में यहां भी स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया।यह मामला पिलखुआ के बिजली घर के सामने का बताया जा रहा है।
इसके अलावा बांदा में स्मार्ट मीटर के विरोध में अनोखा मामला सामने आया, जहां एक दूल्हा भी प्रदर्शन में पहुंच गया।दूल्हा कुलदीप हाथों में मेहंदी लगाए कलेक्ट्रेट पहुंचा।शाम को बारात से पहले वह बुंदेलखंड इंसाफ सेना के प्रदर्शन में शामिल हुआ।









