Halal Certificate बांटने वाली कंपनियों की बढ़ेंगी मुश्किलें,UP STF इन कंपनियों को जारी करने जा रहा नोटिस

Halal Certificate बांटने वाली कंपनियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, UP STF इन कंपनियों को जारी करने जा रहा नोटिस

Halal Certificate बांटने वाली कंपनियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ऐसी कंपनियों को नोटिस जारी करने जा रही है। इसके अलावा हलाल सर्टिफिकेट देने के आधार के बारे में पूछताछ किया जाएगा।
लाइसेंस फीस के खर्च का ब्यौरा भी मांगा जाएगा। इसके लिए जल्द ही एसटीएफ कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी करने जा रही है।

यूपी एसटीएफ अभी हलाल सर्टिफिकेट जारी करने वाली कंपनी और उत्पादों की जानकारी जुटा रही है। जांच के दायरे में वे सभी कंपनियां है, जो यूपी अथवा उन राज्यों में बनने वाले उत्पादों को हलाल सर्टिफिकेट जारी करती है और जिनका उपयोग यूपी में होता है।

सर्टिफिकेट जारी करने वाली कंपनियों का गठन कब और किसने किया। इसके लिए किन विभागों से अनुमति ली गई थी और संबंधित विभागों से नियमावली की प्रमाणित प्रति भी मांगी जाएगी।

Related Articles

Back to top button