
लखनऊ: यूपी टी20 लीग 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट का 9वां मुकाबला आज (20 अगस्त 2026) गौर गोरखपुर लायंस और नोएडा किंग्स (नोएडा सुपर किंग्स) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में आमने-सामने हैं।
यह मुकाबला दोपहर के सत्र में 3:00 PM आयोजित किया जा रहा है, जहां दोनों टीमें जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट फैंस को रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।
यूपी टी20 लीग में हर मुकाबले के साथ खिलाड़ियों का प्रदर्शन और टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होती जा रही है। गोरखपुर लायंस और नोएडा किंग्स दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी। वहीं, आज शाम के सत्र में भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। शाम को काशी रुद्रास और कानपुर सुपरस्टार्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भी 7:30 PM इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
यूपी टी20 लीग 2026 में प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिल रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।









