UP : पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पति को पड़ा भारी, आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट…

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के कबीर नगर पला में एक युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना इतना भारी पड़ा कि उसको अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। आरोप है कि युवक की पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में बंद करके रेलवे ट्रैक पर फेंक कर हादसा दर्शाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद इलाका पुलिस ने आरोपी महिला व उसके आशिक को गिरफ्तार कर उन्हीं की निशानदेही पर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस अब अपनी अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।

युवती के साथ अब से करीब 3 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। चेतन और नेहा की शादी के बाद एक बच्चे ने जन्म लिया। जिसकी उम्र फिलहाल करीब 10 माह बताई गई है। परिजनों व स्थानीय लोगों के बताए अनुसार चेतन क्षेत्र में ही स्थित एक फैक्ट्री में काम किया करता था। जिसके स्वामी का नाम दीपक बताया गया है। आरोप है कि नेहा के इसी बीच चेतन के फैक्ट्री स्वामी दीपक के साथ अवैध प्रेम संबंध स्थापित हो गए। वहीं जब इसकी जानकारी चेतन को हुई तो उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया।

बताया जा रहा है कि घटना से 1 दिन पूर्व ही चेतन ने नेहा को चेतावनी दी थी कि अगर वह नहीं सुधरी तो गुस्से में आकर दीपक को गोली से उड़ा देगा। बताया गया है कि 19 मई कि सुबह घर से निकला चेतन समय से जब घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फैक्ट्री जाकर पूछताछ की। फैक्ट्री स्वामी दीपक ने परिजनों को पुलिस से शिकायत करने को मना करते हुए रोक दिया कि चेतन वापस आ जाएगा। देखते ही देखते 2 दिन बीत गए लेकिन चेतन का कुछ भी अता पता नहीं चल सका, तो 21 मई को परिवारीजन इलाका पुलिस के पास पहुंचे और चेतन के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर फैक्ट्री स्वामी दीपक व चेतन की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पुलिस की गहन पूछताछ के बाद आरोपी पत्नी नेहा व फैक्ट्री स्वामी दीपक की निशानदेही पर घटना का खुलासा हुआ। बताया गया है कि चेतन की हत्या उसकी पत्नी नेहा व फैक्ट्री स्वामी दीपक ने 19 व 20 तारीख की मध्य रात्रि में करके शव को बोरे में बंद कर थाना गांधी पार्क क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। जो की ट्रेन की चपेट में आकर एक हादसे का रूप ले गया। पुलिस के अनुसार गांधी पार्क पुलिस ने 20 मई को शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने 24 वर्षीय चेतन के रूप में कर ली है। बताय गया है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस अब आरोपी पत्नी नेहा व उसके आशिक दीपक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
Live TV