UP Weather Alert: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लखनऊ समेत 7 जिलों में अलर्ट जारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बता दे कि विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी से लेकर पश्चिमी हिस्सों तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने रायबरेली, अमेठी, उन्नाव और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बाराबंकी, हरदोई और सीतापुर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रशासन को भी जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान जलभराव, सड़क पर फिसलन और यातायात प्रभावित होने जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। प्रशासन को भी जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button