UP Weather News: हो जाएं तैयार, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम

UP Weather News: हो जाएं तैयार, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम

UP Weather News: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मंगलवार को सुबह से ही कोहरे में डूबा हुआ है। विजिबिलिटी कम होने का असर गाड़ियों, ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिला। कोहरे के चलते मंगलवार को तापमान में गिरावट देखने को मिला। लखनऊ और आसपास के इलाकों में, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर, बहराइच, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी कोहरे के साथ-साथ ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में प्रदेशभर के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और रात के पारे में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

लखनऊ में सोमवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में काफी बदलाव आया है। दिसंबर में होने वाली ठंड का एहसास होने लगा है। दिन के तापमान में गिरावट तो हुई ही, लेकिन रात के पारे में और अधिक गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकता है।

हो जाएं तैयार, बढ़ेगी ठंड

दिसंबर में पड़ने वाली ठंड की शुरुआत नवंबर में ही हो गई है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के चलते प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। दिन रात के तापमान में काफी अंतर दिखाई देगा। अगले दे से तीन दिनों में दो से तीन डिग्री पारा गिर सकता है। जिसके चलते ठिठुरन बढ़ेगी।

कोहरे से बढ़ेगा शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर ,कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी ,गोरखपुर और वाराणसी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, बांदा, फतेहपुर ,सुल्तानपुर ,फैजाबाद, गाजीपुर ,बस्ती ,झांसी ,उरई ,हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर ,मेरठ ,आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, इटावा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक होने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम

 आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, आंकड़ों की बात करें तो 2019 में 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री था जबकि 2020 में 24 डिग्री, 2021-22 में 26 डिग्री दर्ज किया गया था। 3 साल बाद नवंबर 27 नवंबर सबसे ठंडा दिन रहा। 28 की रात में ज्यादा तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button