UP Weather Update:यूपी के इन जिलों में बरसेगा पानी, ठंड से नही मिलेगी राहत !

मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव में आने की वजह से मौसम में इस तरह का बदलाव हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव में आने की वजह से मौसम में इस तरह का बदलाव हुआ है। मंगलवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

आपको बतां दे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम के बदलाव का सबसे ज्यादा असर देखा गया। मुरादाबाद में बूंदाबांदी हुई, लेकिन नौ बजे धूप निकली। दिन में कई बार बादल छाए, लेकिन बरसात नहीं हुई। अलीगढ़ में सुबह हुई बरसात से मौसम बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली।

वहीं बरेली मंडल में भी सुबह से दोपहर तक हल्की वर्षा होती रही। इसके बाद कुछ देर को धूप निकली, फिर बादल छा गए। मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार रात से रविवार पूरे दिन हल्की वर्षा होती रही। दिन में कई बार सूर्य देवता ने बादलों के बीच से दर्शन दिए।

वहीं लखनऊ में दोपहर तक हल्की बारिश रुक रुक कर होती रही। दिन भर बदली रही फिर शाम से रात तक हलकी हलकी बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। वाराणसी में रविवार को सुबह हल्के बादल थे लेकिन दिन में तेज धूप निकली। शाम पांच बजे तक फिर हल्के बादल घिर आए और तेज ठंडी हवा चलने से ठंड बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहने के बाद कानपुर और प्रयागराज में शाम को हल्की वर्षा हुई।

Related Articles

Back to top button