UP : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सिपाही की मौत, शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान, हत्या की आशंका

यूपी के बरेली में आज एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया है। परिजन उसके फौजी पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है। मृतका के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान देखने को मिले है। महिला सिपाही बरेली के कैंट थाने में तैनात थी और कैंट इलाके में बने सेना के सरकारी क्वार्टर में अपने फौजी पति के साथ रहती थी।

बागपत निवासी 2019 बैच की महिला सिपाही शिखा अब इस दुनिया में नही रही। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शिखा के भाई ने बताया कि जब वो अपनी बहन के घर पहुंचा तो देखा उसका शव पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। भाई का कहना है कि पति से उसकी बहन का विवाद होता रहता था। फिलहाल परिजनों ने पति पर ही हत्या की आशंका जताई है।

वही इस मामले में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है की हमे सूचना मिली थी कि 2019 बैच की सिपाही शिखा ने आत्महत्या की है। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button