UPElection2022: कौशांबी से केशव मौर्य लड़ेगें चुनाव, घर व कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल…

कौशांबी: गृह नगर की सिराथू सीट से डिप्टी सीएम के चुनाव मैदान में आने की खबर लगते ही भाजपा नेता कार्यकर्त्ता जश्न में डूब गए है।  परिवार ने खुशी जाहिर कर बेटे को आशीष दिया है। अब सिराथू विधानसभा सीट यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ने का ऐलान होने के साथ हाट सीट हो गई है। सिराथू विधानसभा वैसे तो ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर मना जाता है। बावजूद इसके चुनाव में उम्मीदवार के जीत का भविष्य दलित एवं पिछड़े वर्ग में मतदाता तय करते है।  

इस सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां अनुसूचित जाति वर्ग के 45 फीसदी मतदाता सर्वाधिक हैं। दूसरे नंबर पर पिछड़े वर्ग के 24 फीसदी मतदाता हैं फिर इसके बाद सभी वर्क के मिश्रित 32 फीसदी मतदाता हैं।  सिराथू सीट पर हार जीत का फैसला अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के हाथ में रहता है। सिराथू में मौजूदा समय में 3 लाख 65 हज़ार 153 कुल मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 95 हज़ार 660 और महिला मतदाता 1 लाख 69 हज़ार 492 हैं। 

सिराथू विधानसभा सीट 2012 में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहली बार बीजेपी से विधायक बने थे। सिराथू विधानसभा सीट पर हमेशा सपा और बसपा का कब्जा रहता था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस सीट पर पहली बार कमल खिलाया था। वहीं 2014 के उप चुनाव में यह सीट सपा के खाते में चली गई। 2017 में इस सीट से भाजपा विधायक शीतला प्रसाद ने जीत दर्ज की। 

2017 विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा सीट पर कुल 17 प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन मुकाबला सपा भाजपा व बसपा के बीच रहा। इस सीट पर 2017 के चुनाव में बस भाजपा प्रत्याशी शीतला प्रसाद को सबसे ज्यादा 78621 वोट मिले। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी वाचस्पति को 52418 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी सईदुल रब 42782 वोट मिले थे। 2017 में सिराथू के कुल 40. 0 7% वोट पड़े थे। जिसमें 196186 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

Related Articles

Back to top button