अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी उषा वेंस ने बेटे को दिया जन्म

US Vice President JD Vance's wife Usha Vance gave birth to a son....

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस के घर रविवार को बेटे का जन्म हुआ। जेडी वेंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी साझा की। अमेरिकी इतिहास में 150 साल से अधिक समय बाद यह पहला मौका है, जब पद पर रहते हुए किसी उपराष्ट्रपति के घर बच्चे का जन्म हुआ है।

बेटे का रखा एलेक नील वेंस नाम

जेडी वेंस और उषा वेंस ने अपने नवजात बेटे का नाम एलेक नील वेंस रखा है। बेटे के जन्म के बाद उनका परिवार और बड़ा हो गया है। एलेक के अलावा जेडी वेंस के तीन और बच्चे हैं, जिनमें नौ साल के इवान वेंस, छह साल के विवेक वेंस और चार साल की मिराबेल वेंस शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उनके बेटे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि उषा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और परिवार के बाकी बच्चे भी अपने छोटे भाई से मिलने के लिए उत्साहित हैं।

मेडिकल टीम का जताया आभार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पत्नी की देखभाल के लिए वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों, स्टाफ और व्हाइट हाउस की मेडिकल टीम का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button