
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस अधीक्षक (SP) और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ। भारत समाचार।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 19, 2026
यूपी में 35 IPS अधिकारियों का तबादला।#Lucknow #IPS #Transfer @Uppolice pic.twitter.com/skKCO7gxJZ
प्रमुख तबादलों की बात करें तो, चारू निगम को सेनानायक गाजियाबाद पीएसी (PAC) नियुक्त किया गया है, जबकि श्रवण कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय लखनऊ और रवि शंकर निम को सेनानायक, 2वीं वाहिनी एसएसएफ (SSF) गोरखपुर बनाया गया है। अतुल शर्मा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, सोनम कुमार को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और रविन्द्र कुमार को पुलिस उपायुक्त आगरा के पद पर तैनात किया गया है।
प्रशासनिक सूची के अनुसार, नीरज कुमार पाण्डेय को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ममता रानी चौधरी और मो. इरफान अंसारी को एसपी सीआईडी लखनऊ बनाया गया है। वहीं, साद मिया खां पुलिस उपायुक्त आगरा और सैय्यद अली अब्बास पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर बनाए गए हैं। इसके अलावा श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, विक्रम दहिया को अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली, आयुष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक नगर उन्नाव और राजेश गुनावत को अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी की कमान सौंपी गई है। अनंत चंद्रशेखर को पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, देवेश चतुर्वेदी को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अम्बेडकरनगर और विवेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी संभल बनाया गया है। इस बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।









