
गैरसैंण में आज सत्र के पहले दिन कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। बड़ी संख्या में कांग्रेस व एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता गैरसेंण के लिए रवाना हुए। ये सभी विधानसभा कूच करेंगे। वहीं लैंसडाउन सीट से विधानसभा प्रत्याशी रही अनुकृति गुंसाई रावत ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाये।
उन्होने कहा कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी से पेश होने वाला बजट पहाड़ को केन्द्रीत कर बनाया जाना चाहिए। कहा कि धामी सरकार का कहना है कि बजट महिला केन्द्रीत होगा, लेकिन पहाड़ की महिलाओं को इसका कितना लाभ मिलेगा यह बजट जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
कहा कि सरकार को ऐसा बजट पेश करना चाहिए जिसमें महिला उद्वमीयों को लाभ मिले, न कि केवल उन्हें प्रशिक्षण तक ही सीमित रखा जाये। यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जो योजनायें संचालित की जाती हैं उनका लाभ केवल मंत्रीयों के चहेतों को ही मिलता है। आम आदमी आज भी पलायन करने को मजबूर है। उन्होनें बताया कि उनकी अपेक्षा है कि बजट महिला केन्द्रीत होने के साथ महिला हितकारी भी हो।