Uttarakhand: अनोखे अंदाज में मनाया गया कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन, की गई लंबी उम्र की कामना

सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूमधाम से और अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस कड़ी में रविवार को जरुरतमंद बुजुर्गों को कम्बल वितरित किये गये।

रिपोर्ट- मो0 इमरान

सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूमधाम से और अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस कड़ी में रविवार को जरुरतमंद बुजुर्गों को कम्बल वितरित किये गये। वार्ड नंबर पांच स्थित टीचर कॉलोनी में कम्बल वितरण का कार्यक्रम सभासद रवि रस्तोगी द्वारा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री एवम क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा की लंबी उम्र की कामना करते हुए केक काटा गया।

मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे के साथ भाजपा के पदाधिकारियों समस्त शिक्षको ने कॉलोनी परिसर में सार्वजनिक रूप से केक काटा। जिसके बाद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि सेवा कैसे की जाती है, यह मैं हमेशा कैबिनेट मंत्री बहुगुणा से सीखता हूं।

उन्होंने कहा कि गरीब जनमानस के लिए मंत्री बहुगुणा मसीहा के रुप में कार्य कर रहे। विधायक समाज के सच्चे हितैशी हैं। सभासद ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सभी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी को नजदीक से देखा है और वह भली-भांति उस परिस्थिति को समझते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाऐं भी दी।

Related Articles

Back to top button