Uttarkashi Avalanche: हिमस्खलन हादसे में अब तक 27 शव बरामद, 2 की तलाश जारी

उत्तरकाशी द्रौपदी का डांडा-2 में मंगलवार को हुए हिमस्खलन हादसे में अब तक अब तक 27 शव मिल चुके हैं दो की अभी तलाशी जारी है

उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसा: उत्तरकाशी द्रौपदी का डांडा-2 में मंगलवार को हुए हिमस्खलन हादसे में अब तक अब तक 27 शव मिल चुके हैं दो की अभी तलाशी जारी है। हिमस्खलन में जाव गंवाने वाले एक और पर्वतारोही का शव हेलीपैड पहुंच गया हैं। डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में रेस्क्यू दल ने एक प्रशिक्षु पर्वतारोही का शव बरामद किया।

उत्तरकाशी द्रौपदी का डांडा-2 में 29 पर्वतारोही डोकराणी बामक ग्लेशियर पर हिमस्खलन की चपेट में आए थे। डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में रेस्क्यू दल ने अब तक 17 प्रशिक्षु पर्वतारोहींयों का शव बरामद किया है। आपको बता दें कि अब तक कुल 27 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अभी भी लापता हैं। इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

शनिवार को जिन 7 शवों को बेस कैम्प से मातली हेलीपैड लाया गया था उन प्रशिक्षणार्थियों के शवों का पोस्टमार्टम, पंचनामा आदि कार्यवाही पूर्ण कर 4 शवों को सम्बन्धित के परिजनों को सुपुर्द किया गया, जो शवों को अपने पैतृक गांव क्षेत्र ले गये। 3 प्रशिक्षणार्थियों जो कि असम, मेघालय एवं प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के हैं, उन शवों को पुलिस के साथ हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्राण्ट, देहरादून संलेपन (Embalming) हेतु भेजा गया है। जिन्हें वहाँ से उनके गन्तव्य हेतु भेजा जाएगा। SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक टीम द्वारा हिमालयन हॉस्पिटल पहुँचकर 03 शवो को मोर्चरी में रखवाया गया।

Related Articles

Back to top button
Live TV