Uttrakhand: बीजेपी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा, युवाओं को मिली टीम में जगह

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा उत्‍तराखंड बीजेपी की नई टीम पर मुहर लगाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड संगठन में 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम पर मुहर पहले ही लगा दी थी। उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम का मेल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है। पहले ही जताई गई थी। जिसके बाद आज उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने नई कार्यकरिणी की घोषणा कर दी है।

उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम में 8 प्रदेश मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिनमें मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी,   हेमा जोशी,  लीलावती राणा को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश मंत्रियों की लिस्ट मे राकेश नैनवाल, गुरविंदर चंडोक, विकास शर्मा का नाम भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button