Uttarakhand: सीएम धामी के जन्म दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, राज्य और केंद्र की योजनाओं का किया बखान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान, स्कूलों में पाठ्य सामग्री वितरित किए गए।

रुद्रपुरः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान, स्कूलों में पाठ्य सामग्री वितरित किए गए। जिसके बाद शहर के सिटी क्लब में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर वक्ताओं ने लोगो को बताया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य और केंद्र की तमाम योजनाओं का बखान किया गया।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ता संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा की सरकार क्या काम कर रही है उसकी भविष्य की क्या क्या प्लानिग है कितनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा चुका है इसकी जानकारी जनता को दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button