राजाजी राष्ट्रीय पार्क से सटे ग्राम पंचायत मारखम ग्रांट के ग्रामीणों ने इको सेंसेटिव जोन घोषित किए जाने को लेकर किए जा रहे सर्वे का विरोध करना शुरू कर दिया है। आज सर्वे करने आए अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि इको सेंसेटिव जोन में हमारी ग्राम पंचायत के कई गांव आ रहे हैं, इससे हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हमें अपना घर बनाने के लिए वन विभाग से परमिशन लेनी पड़ेगी। साथ ही शादी जैसे समारोह करने के लिए व डीजे बजाने को भी वन विभाग की अनुमति लेनी पड़ेगी।
इको सेंसेटिव जोन बनने से गांव का विकास पूरी तरह रूक जाएगा। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड सकता है। इसीलिए हम किसी भी हालत में अपने गांव को इको सेंसेटिव जोन नहीं होने देंगे। और इसका हम पुरजोर विरोध करते है।