दूसरी बार पापा बनें Virat Kohli, अनुष्का शर्मा ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए बेटा हुआ या बेटी?

मंगलवार यानी 20 फरवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, दोनों के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई है।

डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड और खेल जगत की सबसे हसीन जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैंस को एक जबरदस्त खबर दी है। खबर है कि इंडियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट और अदाकारा अनुष्का शर्मा एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। हालाँकि शुरुआत से ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दूसरी प्रेग्नेंसी को छिपाकर रखा था। मगर अब इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने एक साथ मिलकर दिया है। इस न्यूज के सुर्ख़ियों में आते ही दोनों को फ़िल्मी और खेल जगत से जुड़े बड़े बड़े दिग्गज और फैंस से ढेरों बधाई मिलना शुरू हो गया है।

दरअसल, मंगलवार यानी 20 फरवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, दोनों के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई है। इस पोस्ट में दोनो ने जॉइन बयान देते हुए लिखा कि, “ढेर सारे खुशियों और प्यार के साथ हम आपको ये खुशखबरी दे रहे हैं कि, 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। इस खुसी के वक्त में हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाओं के इक्षुक हैं। साथ ही हम आपसे हमें इस वक़्त प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। खूब सारा प्यार….. विराट और अनुष्का।”

बता दें कि विराट और अनुष्का लम्बे समय से इस प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए थे। मगर मीडिया के सामने दोनों ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया था। हालांकि, एबी डिविलियर्स ने एक निजी इंटरव्यू में विराट के इस सीक्रेट पर से पर्दा हटते हुए सच बताया था। मगर फिर भी दोनों कपल्स ने इस बात को छुपाये रखा। खैर, अब इस बात की जानकारी खुद दोनों ने जनता से साझा किया है।

Related Articles

Back to top button