आईपीएल को लेकर बोले विराट कोहली, ‘लीग ने मेरी जिंदगी बदल दी

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में आज यानी बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की होने वाली भिड़ंत से पहले, विराट कोहली ने उनके जीवन पर आईपीएल का क्या प्रभाव पड़ा और बेंगलुरु शहर के साथ अपनी वफादारी के बारे में बात की।

अपने जीवन पर आईपीएल के प्रभाव पर, विराट कोहली ने आरसीबी के फ्रेंचाइजी शो में कहा,  कि”कई अन्य लोगों की तरह, आईपीएल का मेरे जीवन में एक बड़ा प्रभाव पड़ा है। मुझे लगता है आईपीएल ने मुझे अपनी काबिलियत को दिखाने, और दुनिया के बेस्ट प्लेयरों के खिलाफ खेलने और उनके साथ अपने अनुभव को साझा करने का अवसर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेंगलुरु शहर उनके दिल के बेहद करीब है। इसी दौरान विराट कोहली ने खुलासा किया की उन्हें कई बार नीलामी में शामिल होने की पेशकश की गई लेकिन वह नही गए। बता दे कि IPL  की शुराआत (2008 )से विराट कोहली ने अबतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए 6500 रन बनाये है। हालांकि वह टीम को एक बार भी ट्रॉ़फी नहीं दिला सके हैं।

Related Articles

Back to top button