By Election Uttar Pradesh: स्वार और छानबे विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, 13 मई को आएंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश की दो विधानसभाओं स्वार और छानबे सीटों पर उपचुनाव हो रहा हैं। जिसके लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। शासन और प्रशासन की ...

उत्तर प्रदेश की दो विधानसभाओं स्वार और छानबे सीटों पर उपचुनाव हो रहा हैं। जिसके लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। शासन और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई हैं और शाम 6 बजे तक चलेगी।

गौरतलब हैं कि स्वार विधानसभा में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता जाने के बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से यहां अनुराधा चौहान मैदान में हैं जबकि भाजपा ने अपना दाल एस के शरीफ अहमद अंसारी को मौका दिया हैं। जबकि अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश के निधन के बाद खाली हो गई थी। जिसके बाद भाजपा ने छानबे सीट पर मृतक विधायक की पत्नी को मैदान में उतरा हैं वहीं सपा ने प्रीति कोल को टिकट दिया हैं।

बतादें कि दोनों सीटों पर आज चुनाव प्रक्रिया के पूरे होने के बाद 13 मई को मतगणना के बाद इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस, सीएपीएफ, पीएसी बल को तैनात किया गया हैं। मतदान के दिन होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। निष्पक्ष-सकुशल मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button