
नई दिल्ली। दिल्ली की जनता को पानी का हक दिलाने के लिए जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई हैं। अनशन पर बैठने से पहले वे राजघाट गईं जहां उन्होंने गांधी जी समाधि पर जाकर नमन किया।
शुक्रवार को दिल्ली की जलमंत्री आतिशी जंगपुरा इलाके के भोगल में अनिश्चितकाल अनशन पर बैठ गईं। अनशन शुरु करने से पहले उन्होंने राजघाट पर महत्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता मौजूद थे।
जलमंत्री आतिशी ने अनशन पर बैठने से पहले कहा, ” मैं अनिश्चितकाल अनशन पर बैठ रही हूं। जबतक दिल्ली वालों की प्यास नहीं बुझा देती, तबतक अन्न नही खाऊंगी। अनशन से तभी उठूंगी जब दिल्ली को पानी मिलेगा।”









