अप्रैल से ही सताएगी गर्म हवाएं, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, झारखंड, रायलसीमा और पश्चिम बंगाल में चार से छह अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना है।

Weather Update: इस बार अप्रैल से ही भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। IMD के अनुसार अप्रैल, 2024 के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीट वेव दिन रहने की संभावना है।

इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, झारखंड, रायलसीमा और पश्चिम बंगाल में चार से छह अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना है। इसके अतिरिक्त केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

यूपी समेत ये राज्य सुरक्षित

उत्तर भारत- दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मौसम में कोई खासा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में यदि आप उत्तर भारत में रहते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

उत्तर भारत के इन राज्यों में चलेगा लू

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, मध्य भारत, उत्तर के मैदानी इलाकों में और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कई दिनों तक लू चलने का अनुमान है। इन राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल है।

Related Articles

Back to top button