
पिछले कई दिनों से पूरे प्रदेश में भारी ठंड देखी जा रही है। आज भी घनघोर भीषण कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते ठंड और बढ़ी हुई है। भीषण ठंड के चलते लोग घरों में दुबके हुए हैं। ठंड की वजह से स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।
भीषण कोहरे के चलते शहर से लेकर गांव तक घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अभी यह ठंड इतने में ही नही रुकेगी नए वर्ष में पछुवा हवा और ठिठुरन बढ़ाएगी। तापमान अभी और नीचे जाएगा। नए वर्ष में अभी कोहरा और गलन और बढ़ेगी।
अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पछुवा हवाओं के चलते आने वाले तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी। ठंड को देखते हुए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। बच्चों के स्कूल के समय में भी बदलाव हुआ है। दिल्ली NCR में शीतलहरी को लेकर येलो अर्लट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 5 दिनों तक शीतलहरी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 8 ℃ और अधिकतम तापमान 21 ℃ रहने को संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी तक तापमान 4 ℃ तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनसार अगले 3-4 दिन दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाया रहेगा।