श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, शाई होप कप्तान, शिमरन हेटमायर की हुई वापसी, जानें पूरा शेड्यूल…

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। शाई होप की कप्तानी वाली टीम में शिमरन हेटमायर और अल्जारी जोसेफ की वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप के हाथों में होगी। इस सीरीज की सबसे बड़ी खबर विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की वनडे टीम में वापसी है। हेटमायर हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन बोर्ड ने उनकी प्रतिभा और हालिया टी20 विश्व कप 2026 के शानदार फॉर्म को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है।

श्रीलंका की टीम इसी महीने वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। दौरै की शुरुआत वनडे सीरीज से हो रही है, इसलिए बोर्ड ने अभी केवल वनडे टीम घोषित की है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से बेहद अहम है यह सीरीज

वेस्टइंडीज की टीम ने अभी तक आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई नहीं किया है। क्वालिफिकेशन के कड़े नियमों को देखते हुए कैरेबियाई टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। हालांकि, वेस्टइंडीज का अपने घर (होम ग्राउंड) पर रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने लगातार 5 वनडे सीरीज जीती हैं। टीम इस अजेय रथ को बरकरार रखकर विश्व कप टिकट पक्का करना चाहेगी।

चोट के बाद लौटे जोसेफ और मोती, हेटमायर पर बड़ी जिम्मेदारी

टीम में कई प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी से वेस्टइंडीज का संतुलन काफी मजबूत नजर आ रहा है:

बता दें, पीठ की गंभीर चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की टीम में वापसी हुई है। पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहे स्पिनर गुडाकेश मोती भी स्पिन विभाग को मजबूत करने लौट आए हैं। गाबा टेस्ट के हीरो रहे शमार जोसेफ भी वनडे टीम में अपनी गति का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज हेटमायर को 2027 विश्व कप के लिए कोर ग्रुप का सबसे अहम खिलाड़ी मान रहा है, इसलिए उन्हें वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने का पूरा मौका दिया गया है।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम

शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

इस वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले जमैका के ऐतिहासिक सबीना पार्क, किंग्सटन में खेले जाएंगे:

मैचतारीखस्थान
पहला वनडे3 जून, 2026किंग्सटन, जमैका
दूसरा वनडे6 जून, 2026किंग्सटन, जमैका
तीसरा वनडे8 जून, 2026किंग्सटन, जमैका

Related Articles

Back to top button