कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट ? कभी रह चुके हैं सोनिया के करीबी…

दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली के ही गांव गुनावर कमंगलपुर के रहने वाले हैं। इनके परिवार का रायबरेली की राजनीति में जबरदस्त वर्चस्व रहा है।

यूपी में जारी लोकसभा के लिए जंग में रायबरेली सीट को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस सीट पर मुख्य लड़ाई BJP और कांग्रेस के बीच है। ऐसे में रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर उम्मीदवारी का पेंच फंसा हुआ था। इस सीट पर प्रत्याशी के चुनाव को लेकर कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है मगर भाजपा ने यहां से गुरुवार यानी 2 अप्रैल को अपने पत्ते खोल दिए हैं। यहां से नामांकन के ठीक एक दिन पहले BJP ने दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

बता दें, दिनेश प्रताप सिंह पहले भी 2019 के चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, वो ये मुकाबला जीत नहीं पाए थे मगर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी।

कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह ? जिन्हें BJP ने कांग्रेस के गढ़ से दिया टिकट

दरअसल एक समय था जब दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के साथ थे, मगर 2018 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थामा था। भाजपा ने भी लगे हाथ उन्हें अगले चुनाव में लोकसभा का टिकट दे दिया। जिसके बाद 2019 में वो सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में मोर्चा संभाला था। इस चुनाव में सोनिया गांधी ने 1,67,178 मतों के साथ दिनेश को मात दिया था। दिनेश प्रताप सिंह मौजूदा समय में राज्य की योगी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली के ही गांव गुनावर कमंगलपुर के रहने वाले हैं। इनके परिवार का रायबरेली की राजनीति में जबरदस्त वर्चस्व रहा है। दिनेश प्रताप सिंह के घर से ही कई लोग ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी और विधायक रह चुके हैं। ऐसे में इस बार वो कांग्रेस के गढ़ में उसका मुकाबला कैसे करेंगे ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Related Articles

Back to top button