
जौनपुर- जौनपुर के हिंसं थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कुछ दिन पहले मुंबई कमाने के लिए गया था. इधर, उसकी पत्नी रील बनाने लगी। जब पति को पता चला तो वह वापस उसे समझाने के लिए आ गया.लेकिन इस बात को बताने का कोई फायदा नहीं हुआ.यहां उसे उल्टा मुंह की खानी पड़ी। पत्नी ने पति को जमकर खरी खोटी सुनाई और घर से भी खदेड़ दिया. पीड़ित पति अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाया है.
मामला पूरा ये है….
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पहली पत्नी की कुछ साल पूर्व मौत हो गई थी. उससे उसकी तीन संतान हैं.उसने दूसरी शादी कर ली. शादी के बाद दूसरी पत्नी से भी एक संतान है. कुछ दिन पहले वह मुंबई चला गया. आरोप है कि इधर उसकी पत्नी पहली पत्नी के बच्चों को सास ससुर के हवाले करते हुए खुद रील बनाने लगी.
इसकी जानकारी जब युवक को हुई तो वह मुंबई से घर आया और अपनी पत्नी को समझाने लगा। इसी बीच दोनों में इतना विवाद हुआ कि पत्नी ने पति को घर से जाने के लिए तक कह दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने घर पर भी दावा किया है। पत्नी के साथ रील बनाने वाले युवक भी पति को धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पति की तहरीर पर पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया है। पत्नी को बुलवाकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।









