खाने-पीने से लेकर सेहत तक हर जगह महिलाएं करती हैं लापरवाही, रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे रखें अपने स्वास्थ का ध्यान

महिलाएं घर वालों का ख्याल तो अच्छे से रखती हैं पर उनके आगे खुद को इग्नोर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। खाने-पीने से लेकर सेहत तक हर जगह महिलाएं अपने आप में लापरवाही बरतती हैं।

महिलाएं घर वालों का ख्याल तो अच्छे से रखती हैं पर उनके आगे खुद को इग्नोर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। खाने-पीने से लेकर सेहत तक हर जगह महिलाएं अपने आप में लापरवाही बरतती हैं। पर महिलाओं को यह सोचना चाहिए कि इन लापरवाहियों की वजह से अगर तबीयत खराब हो गई तो घर के बाकी सदस्यों की देखभाल कौन करेगा?

रोजमर्रा की भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त रहते हुए कुछ ऐसे तरीके हैं जहां आप दूसरों का ध्यान रखते के साथ-साथ अपना भी ख्याल रख सकती हैं। आज हम आपको इस खहर के जरिए कुछ हेल्थ टिप्स बताएंगे जिसके जरिए आज आपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे।

हमेश सकारात्मक सोचें और तनाव से दूरी बना कर रखें
औरतों का जीवन में बहुत उथर पुथल है और इसकी सबसे बड़ी वजह महिलाओं में- आप क्या सही कर रही हैं, क्या गलत, किसे क्या पसंद है और क्या नहीं, आपमें कुछ गलत है या कोई आपके बारे में क्या कहेगा, आप एक अच्छी पत्नी और मां हैं या नहीं ? यही सोच डिप्रेशन बन जाती है इसलिए इस पर काबू पाएं और सकारात्मक सोचें। स्वस्थ होना एक यात्रा है; आपको एक ही बार में सब कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।

काम में बनाए व्यवहार
घर के लोगो को उनकी उम्र के आधार पर काम में मदत करने के लिए कहें जैसे- बच्चे भोजन तैयार करने और घर के काम करनें में मदद कर सकते हैं। अपने परिवार के साथ एक टीम की तरह व्यवहार करें और सभी को मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करें। अगर हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्वस्थ भोजन करें और व्यायाम करें तो हमें उस व्यवहार को आदर्श बनाना होगा। हंसो, बात करो और खुली हवा में सांस लो। अकेले रहना बीमारियों को न्यौता देना है। अधिक से अधिक चलना, नृत्य करना, साइकिल चलाना कुछ ऐसी प्रक्रियाएँ हैं जो आपको करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Live TV