World Cup 2011: वर्ल्ड कप जीत के 11 साल, युवराज ने वर्ल्ड कप की जीत को कुछ यूं किया याद

आज से 11 साल पहले आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर विश्व कप ट्रॉफी जीत कर करोड़ो भारतीयों के सपनों को पूरा किया था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका पर 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

और वर्ल्ड कप जीतने के 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया था। और विश्व कप जीतने वाला पहला मेजबान देश बन था। यह सचिन तेंदुलकर का आखिरी और कुल मिलाकर छठा विश्व कप था। वहीं भारत की 2011 की ऐतिहासिक विश्व कप जीत की 11वीं वर्षगांठ पर सचिन समेत पूर्व क्रिकेटरों की यादें ताजा हो गईं।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा: “यह सिर्फ एक विश्व कप जीत नहीं थी, यह एक अरब भारतीयों का सपना पूरा होने का सपना था  इस टीम का हिस्सा बनने पर गर्व है जो देश के लिए कप जीतना चाहता था तिरंगा पहनने और देश को गौरवान्वित करने के गौरव की बराबरी कोई नहीं कर सकता”।

Related Articles

Back to top button