
शुक्रवार को 75 वर्षीय लेखक सलमान रुश्दी पर एक शख्स ने जानलेवा हमला किया है। हमलावर ने उनकी गर्दन और पेट में चाकू से वार किया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। खून से लतपथ रुश्दी को शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है।
लेखक पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक व्याख्यान देने के लिए गए थे। मंच पर पहुंचते है ही उन पर हमला कर दिया गया। हालाँकि पुलिस ने हमलावर की शिनाख्त कर ली है। हमलावर की पहचान फेयरव्यू, न्यूजर्सी के 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में की गयी है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर इस पर कार्रवाई करेगी।
रुश्दी के एजेंट ने ईमेल कर के उनकी हालात के बारे में बताया है। जिसके मुताबिक उनकी हालत नाजुक बानी हुई है। लीवर बुरी तरह से घायल है। हाथ की नर्वस भी डैमेज हुई हैं। और इस सबके अतिरिक्त उन्होंने एक आँख को भी खो दिया है।

बतादें की रुश्दी एक बहुत ही चर्चित और ख्यातिपूर्ण लेखक है। विश्वभर में इनकी किताबें पढ़ी जाती है। इनके कार्यक्रमों में लाखो की संख्या में भीड़ होती है।