दुनिया : क्या टल गया विश्व युद्ध का खतरा? रूस की सेना का युद्धाभ्यास खत्म, बेस की और लौट रही यूनिट!

रूसी रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि देश भर में बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास जारी है। यूक्रेन से सटे दक्षिणी और पश्चिमी रुसी हिस्से के सैन्य जिलों की कुछ इकाइयों ने अपना अभ्यास पूरा कर लिया है और बेस पर लौटना शुरू कर दिया है।

रूस ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उसकी कुछ सैन्य इकाइयां यूक्रेन के पास अभ्यास के बाद अपने ठिकानों पर वापस लौट रही हैं। अमेरिका और ब्रिटैन की चेतावनियों के वावजूद भी मास्को किसी भी समय अपने पड़ोसी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि यूक्रेन के उत्तर, पूर्व और दक्षिण में अनुमानित 130,000 रूसी सैनिकों की तैनाती के बाद कितनी इकाइयों को वापस लिया जा रहा है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि यदि उनके संज्ञान में यह जानकारी आती है कि रूस अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है तो कीव केवल यह मानेगा कि तनावपूर्ण स्थिति को कम करने के लिए रूस आगे बढ़ रहा है। यूक्रैन की मीडिया में इस बात की चर्चा है कि अगर रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाता है तो इसे तनावपूर्ण स्थिति को कम करने की और एक ठोस कदम माना जा सकता है। इसी बात की पुष्टि करते हुए यूक्रेन के अखबार इंटरफैक्स यूक्रेन के हवाले से कहा गया है कि “अगर कीव को (यूक्रेन की राजधानी) रुसी सैनिकों की वापसी की पुष्ट सूचना मिलती हैं, तो वह डी-एस्केलेशन में विश्वास करेंगे।”

रूसी रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि देश भर में बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास जारी है। यूक्रेन से सटे दक्षिणी और पश्चिमी रुसी हिस्से के सैन्य जिलों की कुछ इकाइयों ने अपना अभ्यास पूरा कर लिया है और बेस पर लौटना शुरू कर दिया है। रुसी रक्षा विभाग के दक्षिणी सैन्य जिले ने कहा कि उसके बलों ने क्रीमिया से पीछे हटना शुरू कर दिया था और प्रायद्वीप पर अभ्यास पूरा करने के बाद अपने ठिकानों पर लौटना शुरू कर दिया था।

बता दें कि दक्षिणी सैन्य जिले के प्रायद्वीप को रूस ने साल 2014 में यूक्रेन से जब्त कर लिया था। रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित वीडियो फुटेज में कुछ टैंक और दूसरे बख्तरबंद वाहनों को रेलवे फ्लैटकारों पर लादते हुए दिखाया गया है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस अपनी सेना को पीछे खींच रहा है।

Related Articles

Back to top button