
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां एक युवक शराब के नशे में धूत एक जहरीले सांप के साथ स्टंट करते नजर आ रहा. य़ह युवक कभी सांप के पुछ को पकड़कर घुमा रहा है, उसे खूब गाली दे रहा है, तो कभी उसे मार रहा है. सबसे हैरान करने वाली तस्वीर अपने जीभ पर सांप से डंक मरवा रहा है. और य़ह कह रहा है महादेव का अवतार हूं मुझे काटो परेशान जहरीले सांप ने युवक को डस लिया जहाँ उसकी मौत हो गई.
देवरिया – जहरीले सांप से खिलवाड़ करना युवक को पड़ा भारी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 6, 2023
➡शराब के नशे में जहरीले सांप संग कर रहा था स्टंट
➡जहरीले सांप के डसने से युवक की हुई मौत
➡घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
➡पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
➡खुखुंदू थाना क्षेत्र अहिरौली गांव का मामला.… pic.twitter.com/tNazAJktIk
आपको बता दें कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाला युवक रोहित जायसवाल जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है. यह रोजाना शराब पीता था बीते कल शाम इस युवक ने एक जहरीले सांप को अपने घर पर पकड़ लिया. और उसके साथ खेलने लगा कभी सांप का पुछ पकड़कर खूब गालियां दे रहा है उसे मार रहा है और सांप के मुंह को पड़कर अपने जीभ पर लगा रहा है. जहां जहरीले सांप ने उसे डस लिया जहां उसकी मौत हो गई.
जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना लगी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. य़ह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है. ऐसा बताया जाता है कि मृतक युवक रोहित जायसवाल छह भाई बहनों में सबसे छोटा था. और इसके माता-पिता असम में प्राइवेट नौकरी करते हैं और गांव पर अपने भाई और भाभि के साथ रहता था. और मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था.









