मतगणना के पहले ही चुनाव जीत गए 163 प्रत्याशी, 83,378 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज !

.यूपी नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों के परिणाम आने से पहले नगर निकाय चुनाव के 163 निर्विरोध उम्‍मीदवार चुनाव जीत गए हैं. पहले चरण के 86 उम्‍मीदवार और दूसरे चरण के 77 उम्‍मीदवार निर्विरोध जीते हैं.

लखनऊ; नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज 12 मई को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव के मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई है. दोनों चरणों के परिणाम आने से पहले नगर निकाय चुनाव के 163 निर्विरोध उम्‍मीदवार चुनाव जीत गए हैं. पहले चरण के 86 उम्‍मीदवार और दूसरे चरण के 77 उम्‍मीदवार निर्विरोध जीते हैं. राज्‍य निर्वाचन आयोग की द्वारा यह जानकारी दी गई है.

आप को बता दें कि राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया है. कुल मिलाकर, 163 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे. मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित होगा. 200 मीटर के दायरे में किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button