8 घंटे की पूछताछ, नहीं मिला संतोषजनक जवाब, ईडी के सवालों के फेर में फंसे एजूटेस्ट संचालक

उन्होंने कंपनी द्वारा लापरवाही बरते जाने के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कंपनी द्वारा लापरवाही बरते जाने के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। ईडी उन्हें जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में दोबारा तलब करके पूछताछ करने की तैयारी में हैं। दरअसल, फरवरी माह में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद ईडी ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मंगलवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के बाद जब उनसे पेपर लीक होने की वजहों के बारे में पूछा गया तो वह बात को घुमाने लग गए और गोलमोल जवाब देने लगे। उनके जवाब को संतोषजनक न मानते हुए ED ने उनसे अहमदाबाद के वेयरहाउस में पेपर बॉक्स की सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए जाने के बारे में पूछा। इस पर भी वे कोई ठीक-ठाक जवाब नहीं दे पाए। उलटा सारा ठीकरा उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पर फोड़ दिया। अब ईडी के अधिकारी भर्ती बोर्ड से टेंडर के दस्तावेज लेने के बाद उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

इस दौरान टेंडर में दी गई शर्तों के बारे में उसने सवाल पूछे जाएंगे। बता दें मामले के तूल पकड़ने के बाद विनीत आर्या अमेरिका चला गया था। इसी दौरान उसके खिलाप पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज की गई थी। इसी के बाद अब अचानक वह दोबारा भारत आया। इसी दौरान ED ने उससे पूछताछ की

Related Articles

Back to top button