821 किमी लंबे हाइवे का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- ये बीजेपी सरकार है, जो कहती है वो करती है…

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ₹26,778 करोड़ की 821 किमी लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं का लोकार्पण व निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, जहां बिजली, पानी, यातायात और टेलीकम्यूनिकेशन की सुविधा नहीं होगी उस प्रदेश का विकास संभव नहीं हो सकता। यही वजह थी कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पीछे था लेकिन अब योगी जी की सरकार में प्रदेश विकास के नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री बोले, मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जो कहूंगा वो करके दिखाउंगा। जो लोग उत्तर प्रदेश में कानून को अपने हाथ में लेते थे ऐसे लोगों को योगी जी ने बुलडोजर से उखाड़ कर फेंक दिया है। अब देश में दो पहिया, चार पहिया वाहन उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा बनाए गए बायो इथेनॉल से चलेंगे।

Related Articles

Back to top button