हादसों पर मुख्य सचिव सख्त….रोड पर बनाया कट तो होगी F.I.R

सड़क हादसों को लेकर मुख्य सचिव ने सख्ती दिखाई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे

लखनऊः सड़क हादसों को लेकर मुख्य सचिव ने सख्ती दिखाई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रणनीति बनानी होगी। ये भी कहा सड़क हादसे का असर पूरे परिवार पर पड़ता है। कहा कि इसके लिए जिम्मेदारों को प्रभावी कदम उठाने होंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि चुनाव और शादियों का सीजन है। ऐसे में आवागमन ज्यादा होता है। इसलिए सुनिश्चित कर ले कि वाहनों में रेडियम, रिफ्लेक्टर लग जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित हों और वहां ब्रेकर बनवाएं जाएं। उन्होंने सड़क पर अवैध कट बनाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।

कहा कि ऐसे लोगों पर एफ आई आर होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

Back to top button