
लखनऊः सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आप सांसद संजय सिंह के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि लोकसभा का ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि देश में सबसे बड़ा यही चुनाव है।
उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि देश में चुने गए सीएम को जेल भेज दिया जाता है, ऐसा तो प्रधानी के चुनाव में होता था। सपा मुखिया ने कहा कि जो साथी भाजपा में गए हैं वो आत्मा से अभी भी उनके साथ हैं। अखिलेश ने संजय सिंह को झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप बीजेपी पर लगाया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सही और गलत में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन इस बार चुनाव जीतेगा।









