
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। लड़कियां इस साल भो लड़कों से आगे रहीं। अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी अधिक लड़कियां पास हुईं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है । यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा।
बता दें कि इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे। सीबीएससी एकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है। इस बार सीबीएसई 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां जांची गई थी।









