किसान की गला काटकर निर्मम हत्या, फसल की रखवाली के लिए खेत में सोया था

एसपी संकल्प शर्मा ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी हैं। अभी भी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खेत में फसल की रखवाली करने के लिए सो रहे एक किसान की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

बता दे कि भाटपार रानी थाना क्षेत्र के दनउर गांव के रहने वाले रामाश्रय यादव अपने खेत की रखवाली करने के लिए खेत में सोए थे। देर उनकी गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। सुबह परिजनों को जब इसकी सूचना लगी, तो मौके पर पहुंचे। देखा कि रामाश्रय यादव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आनन फानन में शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया। आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

मृतक रामाश्रय यादव के पुत्र दीपक यादव ने पुलिस को गांव के ही पांच लोगों जितेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, नकुल सिंह ,मनीष सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुये FIR करवाया है। आरोप है कि इन लोगों से हमारा जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। इन्होने ने ही मेरे पिता की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है। 

एसपी संकल्प शर्मा ने आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी हैं। अभी भी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही।

Related Articles

Back to top button