LokSabha elections 2024: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य कांग्रेस में हुए शामिल,प्रियंका ने किया स्वागत

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य कांग्रेस में शामिल हुए है.प्रियंका गांधी ने उत्कर्ष का पार्टी में स्वागत किया.

लखनऊ- लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खूब हलचल मची हुई है. राजनीतिक दलों के बीच में रोज जुबानी जंग देखने को मिलती है.थोड़ा बहुत दल-बदल का दौर भी फिर से दिखाई दे रहा है.

इसी कड़ी में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य कांग्रेस में शामिल हुए है.प्रियंका गांधी ने उत्कर्ष का पार्टी में स्वागत किया.रायबरेली के ऊंचाहार निवासी उत्कर्ष विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. स्वामी व उनके परिवार का रायबरेली में अपने समाज में अच्छा प्रभाव है.

बता दें कि ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे कल ही बीजेपी में शामिल हुए थे.विपक्ष के मैदान में संभावना देख उत्कर्ष कांग्रेस में शामिल हुए है.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उत्कर्ष का पार्टी में स्वागत किया है. रायबरेली जनपद में 20 मई को लोकसभा चुनाव होगा.

Related Articles

Back to top button