केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी के दौरे पर, ललितपुर- बांदा में जनसभा और अमेठी में करेंगे रोड शो

अमित शाह ललितपुर,बांदा में जनसभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह अमेठी में रोड शो करेंगे.

दिल्ली- मिशन-24 में अपनी जीत को ऐतिहासिक जीत में बदलने के लिए बीजेपी चुनावी मैदान में जुटी हुई है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूपी के दौरे पर है. अमित शाह ललितपुर,बांदा में जनसभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह अमेठी में रोड शो करेंगे. आज 11.30 बजे ललितपुर में जनसभा करेंगे.दोपहर 1.15 बजे बांदा में जनसभा करेंगे. 2.45 बजे अमेठी में रोड शो अमित शाह करेंगे.

बता दें कि झांसी-ललितपुर लोकसभा के प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहित कई मंत्री सभा में रहेंगे.वहीं बांदा के जीआईसी ग्राउंड में जनसभा करेंगे.भाजपा से बांदा चित्रकूट लोकसभा के प्रत्याशी आर के पटेल है. आरके पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.

Related Articles

Back to top button