
लखनऊ- लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्ष गुट इंडिया अलायंस मैदान ए जंग में प्रचार-प्रसार के लिए जुट गया है. प्रदेश में जैसे बीजेपी पार्टी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर रही है. वैसे विपक्षी दल के दिग्गज एक मंच पर आकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में खूब प्रचार करे दिखे और अपनी जीत का दावा कर रहे है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 18, 2024
➡सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज का कार्यक्रम
➡आज अम्बेडकरनगर और सुल्तानपुर के दौरे पर जाएंगे
➡3 बजे अम्बेडकरनगर में अखिलेश यादव की जनसभा
➡शिवबाबा के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे
➡सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे
➡सुल्तानपुर में भी जनसभा… pic.twitter.com/IQCZ1LjcdW
इसी कड़ी में अखिलेश यादव आज अम्बेडकरनगर और सुल्तानपुर के दौरे पर जाएंगे. 3 बजे अम्बेडकरनगर में अखिलेश यादव की जनसभा है.शिवबाबा के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे. सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे. सुल्तानपुर में भी जनसभा अखिलेश यादव करेंगे. राम भुआल निषाद के समर्थन में जनसभा करेंगे. गोसाईंगंज स्थित चांदपुर सैदोपट्टी में जनसभा होगी.
इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बलरामपुर के दौरे पर भी रहेंगे. यहां पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे. चौधरी राम शिरोमणि वर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे.









